Indore Crime News: नाम अभिषेक..निकला जीशान! ड्रग्स देकर युवतियों को बनता था हवस का शिकार, मोबाइल में कई लड़कियों से चैटिंग के सबूत मिले
Indore Crime News: नाम अभिषेक..निकला जीशान! ड्रग्स देकर युवतियों को बनता था हवस का शिकार, मोबाइल में कई लड़कियों से चैटिंग के सबूत मिले

Indore Crime News
- इंदौर में लव जेहाद का मामला,
- नाम बदलकर किया शोषण,
- ड्रग्स देकर बनाया शारीरिक संबंध,
इंदौर: Indore Crime News: शहर के मुसाखेड़ी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मुस्लिम युवक पर नाम छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, ड्रग्स की लत लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान जीशान खान के रूप में हुई है जो पहले खुद को अभिषेक ठाकुर बताकर युवती से मिला करता था।
Read More : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश
Indore Crime News: यह पूरा मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को युवती के शोषण की सूचना मिली। संगठन के सदस्य रात में उस कमरे तक पहुंचे जहाँ जीशान और युवती मौजूद थे। वहां आरोपी युवती को नशा करा रहा था। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2024 में एक युवक से हुई थी जिसने खुद को अभिषेक ठाकुर बताया था। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे ड्रग्स का आदी भी बना दिया था।
Read More : ‘खून और पानी साथ नहीं बहेंगे’, राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का सख्त संदेश
Indore Crime News: जब युवती को जीशान की असली पहचान का पता चला तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने हिंदू संगठन से संपर्क किया जिसने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले को उजागर किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए जीशान के मोबाइल की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मोबाइल में न केवल कई अन्य हिंदू लड़कियों के नंबर और चैट्स मौजूद थे, बल्कि ड्रग्स डीलिंग और जेल में बंद कुछ कैदियों से संपर्क के भी प्रमाण मिले हैं। मोबाइल चैट से यह भी पता चला कि आरोपी जेल में बंद कुछ अपराधियों तक सामान पहुँचाने का काम करता था, जिसमें जेल के एक प्रहरी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
Read More : ‘फार्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार
Indore Crime News: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीशान खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब जीशान के मोबाइल में मौजूद चैट्स, नंबर, और जेल से संबंधित नोट्स की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जीशान का संबंध किसी बड़े गिरोह या गैंग से तो नहीं है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत ने बताया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द न्याय मिलना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में आरोपी जीशान खान है, जिसने खुद को अभिषेक ठाकुर बताकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। उस पर पहचान छिपाने, शारीरिक शोषण, ड्रग्स की लत लगाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Crime News: Gave drugs and made physical relations with girls
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm


