Indore Crime News: MP में पेट्रोल बम कांड! निगरानीशुदा बदमाश के घर पर बाइक सवारों ने किया हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
MP में पेट्रोल बम कांड! निगरानीशुदा बदमाश के घर पर बाइक सवारों ने किया हमला…Indore Crime News: Petrol bomb incident in MP! Bike riders

Indore Crime News | Image Source | IBC24
- इंदौर में पेट्रोल बम कांड
- निगरानीशुदा बदमाश के घर पर फेंका पेट्रोल बम,
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इंदौर: Indore Crime News: इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। 13 जून की रात कुछ बदमाशों ने लोकेश नामक एक व्यक्ति के घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया। इस वारदात का वीडियो अब सामने आया है जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
Indore Crime News: वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और घर की ओर पेट्रोल बम फेंकते हैं जिससे आग की लपटें उठने लगती हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर के बाहर आगजनी से अफरा-तफरी मच गई।
Indore Crime News: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों के कैमरों की भी मदद ले रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। जिस व्यक्ति के यहाँ वारदात हुई वह भी इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है।
Indore Crime News: परदेशीपुरा थाने में लोकेश पर भी अपराध दर्ज हैं। वह थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। पुलिस को शंका है कि किसी को फँसाने के चलते लोकेश ने यह वारदात खुद ही रचाई होगी। हालांकि बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही सही कहानी सामने आएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "परदेशीपुरा पेट्रोल बम" हमला 13 जून की रात को हुआ, जब दो बाइक सवार बदमाशों ने लोकेश नामक व्यक्ति के घर पर पेट्रोल बम फेंका।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Crime News: Petrol bomb incident in MP! Bike riders attacked the house of a criminal under surveillance, the entire incident was captured on CCTV
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm