Indore News: सिर्फ इतनी सी बात पर बदमाशों ने फेंकी पेट्रोल से भरी बोतल, मिनटों में जलकर खाक हुआ रोज़ी-रोटी का जरिया
इंदौर में एक पान दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दुकानदार दीपक चौरसिया अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो …

Indore News
- इंदौर के कनाडिया इलाके में पान दुकान में आग लगाई गई।
- दुकानदार दीपक चौरसिया ने छोटे दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई।
- पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
Indore News इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक पान दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के दौरान दुकानदार भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने तुरंत पीछे स्थित छोटे दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई। दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
उधार न देने पर पहले हुआ था विवाद
Indore News दरअसल, पूरा मामला कनाडिया स्थित शराब दुकान के पास की पान की दुकान से जुड़ा है। पान दुकान के संचालक दीपक चौरसिया का इन शॉप में काम करने वाले दो लड़कों करण और उसके साथियों से विवाद चल रहा था। दुकानदार ने बदमाशों को सामान उधार देने से मना कर दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की थी, जिसकी शिकायत दुकानदार ने पुलिस में दर्ज करवाई थी।
दरवाजे से भागकर बचाई जान
Indore News इसी का बदला लेने के लिए देर रात दोनों युवक दुकान पहुंचे और पेट्रोल से भरी बोतल फेंकते हुए एक जलती हुई तिल्ली भी डाल दी, जिससे आग फैल गई और दुकान पूरी तरह धू-धू कर जल उठी। दुकान के अंदर उस समय दुकानदार दीपक मौजूद थे, लेकिन वह पलक झपकते ही पीछे स्थित छोटे दरवाजे से भागकर अपनी जान बचा सके। इस पूरे मामले में दुकानदार दीपक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है
इन्हे भी पढ़ें:-
- Hostel student death: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हॉस्टल छात्र की मौत ने मचाई सनसनी, अस्पताल ले जाने पर सामने आई बड़ी बात, हर अभिभावक को जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर
- Kaushambi Road Accident News: एक साथ हुई तीन दोस्तों की मौत, इलाके में पसरा मातम, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- Wine Shop Close Timing: अब रात इतने बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें! आबकारी विभाग ने एक घंटे बढ़ा दिया समय, नए साल में जमकर छलका सकेंगे जाम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना इंदौर के कनाडिया इलाके में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Pan Shop Fire Incident Owner Escapes Life-Threatening Attack
इंदौर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm