Indore Couple Missing Case: शिलांग पहुंचे सोनम के भाई को मिली धमकी, परिजनों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लगाई मदद की गुहार
Indore Couple Missing Case: शिलांग पहुंचे सोनम के भाई को मिली धमकी, परिजनों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लगाई मदद की गुहार

Indore Couple Missing Case/ Image Credit: IBC24
- शिलांग में मौजूद सोनम के भाई गोविंद को मिल रही धमकी।
- खुद की सुरक्षा के लिए गोविंद ने की शिलांग के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात।
- शिलांग में मौजूद सोनम के भाई से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की फोन पर बात।
इंदौर। Indore Couple Missing Case: इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी की शिलांग में रहस्यमयी तरीके से हुई गुमशुदगी का मामला लगातार गहराता जा रहा है। सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिल चुका है, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बीच सोनम की तलाश में शिलांग पहुंचे उसके भाई गोविंद रघुवंशी को अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। वहीं रघुवंशी समाज ने इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है, शिवराज सिंह चौहान ने मामले में खुद शिलांग में मौजूद गोविन्द से बात की और मामले में अमित शाह से चर्चा करने का आश्वासन दिया। माना जा रहा है की इस मामले में जल्द अब सीबीआई जाँच का निर्णय हो सकता है।
बता दें कि, शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी के मामले में अब सीबीआई जाँच की मांग प्रमुखता से उठ रही है। सोनम को तलाशने शिलॉन्ग गए भाई गोविन्द को भी धमकियां मिलने के बाद अब इस मामले में रघुवंशी समाज ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है। धमकियों को गंभीरता से लेते हुए गोविंद ने शिलांग में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी गोविंद को सतर्क रहने की सलाह दी है। परिवार का कहना है कि, 5 लाख रुपये का इनाम घोषित होने के बाद से यह मामला कुछ लोगों की नजरों में आ गया है और खतरे की आशंका बढ़ी है।
परिवार की चिंता को देखते हुए इस मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंद से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह से भी इस मामले पर चर्चा की है, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके, इधर, रघुवंशी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी शिवराज सिंह चौहान से मिला और मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग रखी।
Indore Couple Missing Case: प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, स्थानीय पुलिस से ज्यादा उम्मीद नहीं है। इसलिए अब राष्ट्रीय एजेंसी से जांच कराना जरूरी है, इस बीच इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पर सोनम की तलाश को लेकर एक भावुक पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें लिखा है, सोनम रघुवंशी की यही पुकार, कब देखेंगे घर का द्वार, इस पोस्टर ने पूरे मोहल्ले को भावुक कर दिया है, लोग अब सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं की सोनम कहां है।
लेखक के बारे में
Web Title: Sonam's brother who reached Shillong got threats, family members requested Union Minister Shivraj Singh Chouhan for help
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm