CSK Ball Tampering Video: चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर लगेगा दो साल के लिए बैन? मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग करते नजर आए खलील अहमद? वायरल हो रहा वीडियो
CSK Ball Tampering Video: चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर लेगगा दो साल के लिए बैन? मैच के दौरान बॉल टैंपिरिंग करते नजर आए खलील अहमद? वायरल हो रहा वीडियो

CSK Ball Tampering Video: चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर लेगगा दो साल के लिए बैन? Image Source: Screengrab
- खलील अहमद पर बॉल टैंपरिंग का आरोप
- एमसीसी नियम 42.3 के तहत बैन संभव
- पहले भी बैन झेल चुकी है CSK
चेन्नई: CSK Ball Tampering Video इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला गया। इस मैच में अब तक के इतिहास के अनुसार एक बार फिर मुंबई इंडियन्स को शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने ये मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने तो कुछ ऐसे लम्हे में भी कैमरे में कैद हो गए, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। लेकिन मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है।
CSK Ball Tampering Video दरअसल मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में गेंदबाज खलील अहमद घातक साबित हुए और उन्होंने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते दिख रहे हैं। उतनी ही देर में रुतुराज गायकवाड़ जाते हैं दोनों कुछ बात करते हैं और गेंद खलील के हाथों में थमा देते हैं। फिर जाते हुए खलीद अहमद कुछ चुपचाप से कप्तान को पकड़ा देते हैं जिसे वो अपनी जेब में रख लेते हैं। यह वाकया पहले ओवर का ही है जब खलील बॉलिंग रनअप मार्क कर रहे थे। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ये वीडियो शेयर कर रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स पर बॉल टैम्परिंग के आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक फैन ने तो यह तक लिख कर शेयर किया कि सीएसके के ऊपर 2 साल का बैन लगेगा। बता दें कि वायरल वीडियो की IBC24 पुष्टि नहीं करता है
क्या है बॉल टैंपरिंग का नियम?
आपको बता दें कि बॉल टैम्परिंग वो नियम होता है जिसमें गेंद के साथ कोई छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कई बार यह नियम देखा जा चुका है। सबसे पॉपुलर रहा था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा किया गया सैंडपेपर गेट कांड। इसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को कड़ी सजा सुनाई गई थी। आईपीएल में फिलहाल ऐसा कोई मामला नहीं सामने आया है अभी तक लेकिन इस बार ये मुद्दा कितना गरमाता है इसका पता कुछ घंटों या कुछ दिनों में ही लगेगा। अमूमन क्रिकेट के नियमों के मुताबिक एमसीसी के Law 42.3 में बॉल टैम्परिंग को अपराध माना गया है। इसके तहत ऐसा करने वाले खिलाड़ी या टीम पर एक से दो साल का बैन लगाया जा सकता है।
Ball tampering now? 🤡
-Home matche knowing MI’s captain won’t be available.
-Uncapped player rule.
-2nd ball in 2nd innings so spinners can grip better.
-Everything seems well planned. 😭Ban this shameless franchise for 2 more years!" pic.twitter.com/XKn8DI0m3q
— Ayush (@itsayushyar) March 24, 2025
सीएसके पर पहले भी लग चुका है बैन
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर पहले भी दो साल का बैन लग चुका है। साल 2013 में सामने आए स्पॉट फिक्सिंग के मामले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर गंभीर आरोप लगे थे। इसके चलते साल 2016 और 2017 में दो साल के लिए दोनों टीमें बैन रही थीं। फिर 2018 में फ्रेंचाइजी की लीग में वापसी हुई थी। अगर यह मुद्दा सही साबित होता है तो फ्रेंचाइजी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। हालांकि, फैंस द्वारा शेयर किए जा रहे इस वीडियो में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। मगर सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने लायक है।
BREAKING NEWS 🚨
CSK will be banned for 2years because of ball tampering. #CSKvsMI— ً (@Ro45Goat) March 24, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अगर बॉल टैंपरिंग के आरोप सही साबित होते हैं, तो टीम पर एक या दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CSK Ball Tampering Video: CSK Will ban for Two Years in IPL due to Ball Tampering ?
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pmनितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी
01 Oct 2026 | 4:59 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pm