Lungi Ngidi Health Update/Image Credit: IPL X Handle
Lungi Ngidi Health Update: नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी शनिवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। एनगिडी को स्टेडियम से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अब लुंगी एनगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट आया है। अच्छी खबर यह है कि एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
ताजा अपडेट यह है कि, लुंगी एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। (Lungi Ngidi Health Update) हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एनगिडी अगला मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा। एनगिडी की जगह मैदान पर विप्रज निगम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने आए थे।
Lungi Ngidi Health Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली और पंजाब के बीच हो रहे मैच के दौरान पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवाई शॉट लगाया था। इस दौरान लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के प्रयास में बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे की ओर गिर गए थे और उनका सिर बहुत झोर से जमीन से टकरा गया था। (Lungi Ngidi Health Update) एनगिडी कैच नहीं पकड़ पाए और काफी देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर आई।
एनगिडी को लगी चोट के कारण खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा। कुछ देर बाद तेज गेंदबाज को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और मैदान में एम्बुलेंस बुलाई गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दर्शक भी चुप हो गए और मैदान में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था। सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें BLK-Max अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Lungi Ngidi Health Update: वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह को मिली तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया (Lungi Ngidi Health Update) और पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने तेजी और समझदारी दिखाते हुए भारी ट्रैफिक के बीच एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ किया।
इन्हे भी पढ़ें:-