Jabalpur Conversion Case: आर्मी कैप्टन बहू आकांक्षा अरोरा का सनसनीख़ेज आरोप, शादी से पहले कराया जबरन धर्म परिवर्तन, पति-ससुराल वाले गिरफ्तार
आर्मी कैप्टन बहू आकांक्षा अरोरा का सनसनीख़ेज आरोप, शादी से पहले कराया जबरन धर्म परिवर्तन…Jabalpur Conversion Case: Army Captain

Jabalpur Conversion Case | Image Source | IBC24
- रिटायर्ड आर्मी कैप्टन आकांक्षा अरोरा का आरोप,
- जबरन धर्मांतरण का लगाया आरोप,
- ससुराल पक्ष के 3 सदस्य गिरफ्तार,
जबलपुर: Jabalpur Conversion Case: आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन आकांक्षा अरोरा ने जबरन धर्मांतरण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति, सास-ससुर और जबलपुर शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन, तनय मेबन और मीनू मेबन के खिलाफ धर्मांतरण कराने की एफआईआर दर्ज करवाई है।
Jabalpur Conversion Case: महिला थाना पुलिस ने आकांक्षा अरोरा की शिकायत पर उनके पति तनय मेबन, ससुर अखिलेश मेबन और सास मीनू मेबन के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा अरोरा का आरोप है कि उन्हें शादी से पहले जबरन हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित किया गया। शिकायत के अनुसार आकांक्षा की शादी वर्ष 2017 में निजी स्कूल संचालक अखिलेश मेबन के आर्मी ऑफिसर बेटे तनय मेबन से हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले ही ससुराल पक्ष ने उनका धर्मांतरण करवा दिया था।
Read More : अब ड्रग्स लेने वालों को नहीं माना जाएगा अपराधी, DG नारकोटिक्स का बड़ा फैसला, सीधे भेजे जाएंगे रिहैब सेंटर
Jabalpur Conversion Case: शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद आकांक्षा को लगातार प्रताड़ित किया गया और वर्ष 2020 में उन्हें घर से निकाल दिया गया। वर्तमान में वे अपने मायके में रह रही हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि अखिलेश मेबन वही निजी स्कूल संचालक हैं जिन्हें हाल ही में भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला जबलपुर की रिटायर्ड आर्मी कैप्टन आकांक्षा अरोरा द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने और प्रताड़ना का आरोप लगाए जाने से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Conversion Case: Army Captain daughter-in-law Akanksha Arora makes sensational allegation, forced religious conversion before marriage, husband and in-laws arrested
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am