BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur News: दुर्गा पंडाल में हाथ जोड़े बैठे थे भक्त, अचानक पंडाल में घुस गई तेज रफ्तार बस, एक की मौके पर ही मौत…

जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार यात्री बस गौरी तिराहे पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जा …

jabalpur news

jabalpur news

muskan mishra
Published: 01 Oct 2025 | 8:06 amModified: 01 Oct 2025 | 8:40 am
HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर के सिहोरा में तेज रफ्तार बस दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी
  2. 1 श्रद्धालु की मौत, 10 से अधिक घायल, 5 की हालत गंभीर
  3. हादसे के समय पंडाल में भंडारा चल रहा था

Jabalpur News: जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार यात्री बस गौरी तिराहे पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जा घुसी। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब पंडाल में पूजा चल रही थी और वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दर्दनाक हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय पंडाल में भंडारे का आयोजन चल रहा था और लोग भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ श्रद्धालु बस की चपेट में आ गए।

Jabalpur News: पुलिस के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी और उसमें कोई सवारी नहीं थी। बस चालक अकेला था और वह खाली बस लेकर घर लौट रहा था। तभी ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पंडाल में घुस गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घायलों को तत्काल सिहोरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि छह गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है।

Jabalpur News: सिहोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और स्थानीय प्रशासन ने पूजा समिति को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

read more: AI Call Assistant: AI तकनीक बचाएगा फर्जीवाड़े से.. फ्रॉड करने वाले स्पैम कॉल को खुद ही कर देगा ब्लॉक..जाने कैसे मिलेगा फायदा 

read more: Team India Won Asia Cup 2025: भारत के खिताबी जीत पर पाक के बलूचिस्तान में भारी जश्न.. रिंकू सिंह के चौका लगाते ही झूमकर नाचे लोग, देखें वीडियो

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र के गौरी तिराहे पर हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur News: A speeding bus suddenly entered the pandal, one person died on the spot...

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm