Jabalpur News: जबलपुर में खतरनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह…
जबलपुर शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह पलट गया और उसमें …

Jabalpur News
- जबलपुर के बिलहरी रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी भीषण टक्कर
- ऑटो में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
- हादसा CCTV कैमरे में हुआ कैद, फुटेज से कार की रफ्तार का खुलासा
Jabalpur News: जबलपुर शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर बुरी तरह उछलकर जा गिरे। यह हादसा बिलहरी मेन रोड पर हुआ, जहां आम दिनों की तरह ट्रैफिक था लेकिन एक कार चालक की लापरवाही ने सब कुछ पल भर में बदल दिया।
यह है पूरा मामला
घटना में मालवाहक ऑटो को निशाना बनाया गया, जिसमें सवार लोग दुर्गा पंडाल सजाने के लिए टेंट का सामान ले जा रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गई है।
सीसीटीवी पुटेज में क्या देखा गया
Jabalpur News: CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो सड़क पर मुड़ रहा था, तभी पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो हवा में उछल गया और पलट गया। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
Jabalpur News: इस हादसे के बाद गोराबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे बार-बार यही सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा जबलपुर के बिलहरी मेन रोड पर हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: Another dangerous road accident in Jabalpur
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm