Jabalpur News: सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर बना लिए वोटर ID और बैंक अकाउंट, IBC24 की खबर के बाद प्रशासन ने हटाए संदिग्ध कब्जाधारी
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर बना लिए वोटर ID और बैंक अकाउंट…Jabalpur News: Voter ID and bank accounts created by occupying government land

Jabalpur News | Image Source | IBC24
- IBC24 की खबर का असर,
- सरकारी ज़मीन से हटाए गए संदिग्ध कब्जाधारी,
- दस्तावेजों की जांच में जुटा प्रशासन,
जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर में एक बार फिर IBC 24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है जहां सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर रह रहे क़ब्जाधारियों से ज़मीन खाली करवाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। मझौली ब्लॉक के मुड़कुरू गांव में संदिग्ध क़ब्जाधारी लंबे समय से सरकारी ज़मीन पर डेरा जमाए हुए थे। साथ ही कुछ स्थानीय मददगारों के सहयोग से क़ब्जाधारियों ने स्थानीय पंचायत के दस्तावेज़ भी बनवा लिए थे।
Jabalpur News: क़ब्जाधारियों को हटाने के बाद अब पुलिस और प्रशासन की टीम संबंधित दस्तावेज़ों की जांच में जुट गई है कि आख़िर किस आधार पर क़ब्जाधारियों ने पंचायत के कागज़ात बनवाए थे। वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ-साथ कुछ लोगों के बैंक खाते भी पाए गए हैं जिनकी जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। बता दें कि मुड़कुरू गांव में सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े की जानकारी लगने पर IBC 24 की टीम ने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर मौके का जायज़ा लिया और खबर को प्रमुखता से दिखाया जिससे प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।
Jabalpur News: साथ ही क़ब्जाधारियों के संदिग्ध और बाहरी होने की आशंका भी जताई गई थी जिसके बाद हिंदू संगठनों ने भी जांच की मांग की थी। IBC 24 की खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें क़ब्जाधारी संदिग्ध पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने क़ब्जाधारियों को ज़मीन से हटाकर दस्तावेज़ों की जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रशासन की कार्रवाई IBC 24 की खबर के बाद तेज़ हुई और मझौली ब्लॉक के मुड़कुरू गांव में कब्जाधारियों को हाल ही में ज़मीन से हटाया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: Voter ID and bank accounts created by occupying government land
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm