Jabalpur Waterfall Accident: निदान वाटर फॉल में नहाते समय डूबा युवक, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, अब तक सुराग नहीं, SDRF आज फिर करेगी रेस्क्यू ऑपरेशन
Jabalpur Waterfall Accident: निदान वाटर फॉल में नहाते समय डूबा युवक, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, अब तक सुराग नहीं, SDRF आज फिर करेगी रेस्क्यू ऑपरेशन Jabalpur News

Jabalpur Waterfall Accident,Nidan waterfall mishap, SDRF rescue operation, Jabalpur news today, Nidan waterfall tragedy, waterfall drowning incident, Madhya Pradesh tourist spot accident, Jabalpur picnic accident, Nidan waterfall death,
- निदान वॉटर फॉल में हादसा,
- नहाते समय युवक कुंड में डूबा,
- अब तक सुराग नहीं,
जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर के प्रसिद्ध निदान वॉटर फॉल में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। देवताल निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था लेकिन वॉटर फॉल में नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में बहकर कुंड में जा गिरा और डूब गया। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद अब गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी।
Jabalpur Waterfall Accident: मिली जानकारी के अनुसार देवताल निवासी राजेंद्र झारिया और राज अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कटंगी थाना क्षेत्र के समीप स्थित पहाड़ी झरने निदान वॉटर फॉल घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि राज झरने के नीचे बने कुंड में नहाते समय संतुलन खो बैठा और पानी के तेज बहाव में बहकर गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश की गई लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।
Jabalpur Waterfall Accident: कटंगी के निकट स्थित निदान वॉटर फॉल बारिश के मौसम में और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। लगभग 200 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना पर्यटकों को आकर्षित करता है लेकिन इसके आसपास किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल ऐसे हादसे सामने आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां चेतावनी बोर्ड बैरिकेडिंग और जीवन रक्षक उपाय करने चाहिए जिससे ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा बुधवार, 16 जुलाई 2025 को हुआ जब एक युवक झरने में नहाते समय तेज बहाव में बह गया और झरने के नीचे बने कुंड में डूब गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Waterfall Accident: A young man drowned while bathing in Nidan Waterfall
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
