Bijapur Naxal Attack: माओवादी हमले पर NIA का बड़ा एक्शन… 17 नक्सलियों पर केस दर्ज, एक गिरफ़्तार, बाकी फरार
माओवादी हमले पर NIA का बड़ा एक्शन… 17 नक्सलियों पर केस दर्ज, एक गिरफ़्तार, बाकी फरार…Bijapur Naxal Attack: NIA takes major action

Bijapur Naxal Attack | Image Source | IBC24
- जगदलपुर- धर्मावरम माओवादी हमला मामला,
- एनआईए ने 17 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की,
- धर्मावरम माओवादी हमला मामले में एक नक्सली गिरफ्तार,
जगदलपुर: Bijapur Naxal Attack: बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित धर्मावरम सीआरपीएफ शिविर पर 17 दिसंबर 2023 को हुए माओवादी हमले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 9 फरवरी 2024 को इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद अब 17 नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र जगदलपुर कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
Bijapur Naxal Attack: इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12 जवान घायल हो गए थे। एनआईए की जांच के अनुसार हमले की योजना माओवादी संगठन के उच्च स्तर के नेताओं द्वारा बनाई गई थी जिसमें केंद्रीय समिति, क्षेत्रीय समिति और बटालियन स्तर के कैडर शामिल थे। चार्जशीट में जिन 17 माओवादियों को नामजद किया गया है उनमें दो केंद्रीय समिति सदस्य, दो सीसी सदस्य, एक एससीएम, तेलंगाना राज्य समिति की बटालियन नंबर 1 और बस्तर क्षेत्र समिति से जुड़े अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए एकमात्र माओवादी की पहचान चूड़ी बामन उर्फ देओल के रूप में की गई है जबकि शेष 16 आरोपी फिलहाल फरार हैं।
Bijapur Naxal Attack: इन माओवादियों पर शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियमकी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में इस हमले को सुरक्षा बलों को कमजोर करने की माओवादियों की रणनीति का हिस्सा बताया है। इससे पहले भी माओवादी इस क्षेत्र में लगातार पुलिस शिविरों को निशाना बनाते रहे हैं। 16 जनवरी 2024 को बीजापुर जिले में दो अन्य पुलिस शिविरों पर भी हमला किया गया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हमला 17 दिसंबर 2023 को बीजापुर-सुकमा की सीमा पर स्थित धर्मावरम सीआरपीएफ कैंप पर हुआ था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur Naxal Attack: NIA takes major action on Maoist attack... Case filed against 17 Naxalites, one arrested, rest absconding
जगदलपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm