CG Naxal Surrender: दंडकारण्य में 210 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, बंदूकें छोड़ थामा संविधान, समर्पित किए 153 हथियार, पूना मारगेम योजना ने बदली जिंदगी
CG Naxal Surrender: दंडकारण्य में 210 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, बंदूकें छोड़ थामा संविधान, समर्पित किए 153 हथियार, पूना मारगेम योजना ने बदली जिंदगी

CG Naxal Surrender
- बंदूक छोड़ कलम थामे माओवादी,
- दंडकारण्य में 210 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ी,
- पूना मारगेम योजना से 210 माओवादी कैडरों ने बदली जिंदगी,
जगदलपुर: CG Naxal Surrender: सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के उल्लेखनीय परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के कुल 210 माओवादी कैडर जिनमें एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, 4 डीकेएसजेडसी सदस्य 21डिविजनल कमेटी सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ माओवादी नेता शामिल हैं जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में वापसी की है। यह निर्णायक और ऐतिहासिक घटनाक्रम क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में माओवादी कैडरों के सबसे बड़े सामूहिक पुनर्समावेशन के रूप में दर्ज होगी।
वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास परिवर्तन की नींव बने हैं। यह ऐतिहासिक आत्मसमर्पण केंद्र एवं राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन तथा सजग एवं जागरूक समाज के समन्वित और सतत प्रयासों का परिणाम है। शांति, संवाद और विकास पर कैद्रित निरंतर प्रयासों ने अनेक कैडरों को हिंसा त्यागकर कानून और समाज की मर्यादा में सम्मानजनक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया है।
CG Naxal Surrender: माओवादी कैडरों ने कुल 153 हथियार होगा समर्पित कर हिंसा और हथियारबंद संघर्ष से अपने जुड़ाव का प्रतीकात्मक अंत किया - यह शांति और मुख्यधारा की ओर उनके नए सफर की ऐतिहासिक शुरुआत है।नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने सामूहिक रूप से अपने हथियार समर्पित किए हैं। जिसमें AK 47 Rifles, SLR Rifles, INSAS Rifles, LMG Gun समेत कुल 153 हथियार माओवादी कैडर द्वारा समर्पित की जाएगी। शीर्ष माओवादी कैडर CCM रूपेश @ सतीश, DKSZC भास्कर @ राजमन मांडवी, DKSZC रनीता, DKSZC राजू सलाम, DKSZC धन्नू वेत्ती @ संतू, RCM रतन एलम समेत कुल 210 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट आए हैं।
यह भी पढ़ें
- छात्राओं को कविता की जगह मोबाइल पर पोर्न दिखाते थे गुरुजी, कार्रवाई के नाम पर शिक्षा विभाग ने कर दी खानापूर्ति
- भाभी ने किया देवर के साथ शर्मनाक कांड! पहले कमरे में बुलाया, फिर महिला साथी के संग... ऐसे हुआ सनसनीखेज मामले का खुलासा
- दिवाली पर इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने लागू किया एस्मा, अब 3 महीने तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, हर हाल में ड्यूटी अनिवार्य
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण में कुल 210 माओवादी कैडर शामिल हुए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Naxal Surrender: 210 Naxalites renounce violence in Dandakaranya
जगदलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm


