Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: ‘रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी…सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति’ अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने की अपील
Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: 'रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी...सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति' अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने की अपील
Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: 'रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी...सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति' / Image: Viral Video
- ईद की खरीदारी केवल मुस्लिम दुकानदारों से करें
- अहले सुन्नत समिति के महासचिव ने मुस्लिम समुदाय से अपील
- इस तरह के बयानों के बाद स्थानीय राजनीति में भी गर्माहट
भोपाल: Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community रमजान का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं और रमजान खत्म होने के बाद देशभर के मुसलमान ईद का त्योहार मनाएंगे। ईद के लिए जमकर खरीददारी हो रही है। लेकिन इस बीच अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने मुसलमानों ने अपील करते हुए सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की है। उनका कहना है कि मुसलमान भाई अपनी जकात का सही इस्तेमाल करें। वहीं, उनके इस बयान पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्र में मुस्लिम दुकानकारों के बहिकार का संकल्प लेंगे।
मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी
Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community मिली जानकारी के अनुसार तौकीर निजामी ने अपील करते हुए कहा है कि भाईजान, भाईजानों से ही रमजान और ईद की खरीदारी करें। मुसलमान हमारी कौम की आर्थिक हालत को मजबूत करें। समाज की माली हालात सुधारने के लिए अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें। इससे कौम की मदद हो सके।
हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
वहीं, तौकीर निजामी के इस अपील के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मुसलमानों की सही नीयत सामने आई है। हमने जब रक्षाबंधन और दीपावली पर अपना त्योहार अपनों से व्यापार की बात कही, तो कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों के पेट में दर्ज हो रहा था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि फतवा जारी करने वाले पंपलेट बांटने वाले अब सीधे वीडियो बनाकर अपील कर रहे हैं। हिंदू संगठन ने सनातनियों से की अपील गुढ़ी पाडवा और चैत्र नवरात्र की खरीदारी के लिए मुस्लिम दुकानों का बहिष्कार करें। हर सनातनी मां भगवती के सामने संकल्प ले की नवरात्र की खरीदारी मुस्लिम दुकानदारों से नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें
- Delhi Traffic Advisory: राजधानी में आज बंद रहेंगी ये सड़के! आवाजाही की नहीं मिलेगी अनुमति, जाने से पहले से देख लें रूट
- Iran Israel War Update: इजरायल को बहुत बड़ा नुकसान..! ईरान ने तबाह कर दी दुश्मन देश की ये जरूरी जगह, चल रहा था ये काम
- Share Market Today: ग्लोबल संकेत ने बढ़ाई टेंशन! सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज का दिन पड़ सकता है भारी, क्या आएगी गिरावट की सुनामी?
- Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन, आज प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा
- Petrol Diesel Price 19 March 2026: 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अब आपके शहर में एक लीटर का कितना देना होगा

Facebook


