BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों ने खींची आपातकालीन चेन: प्रत्यक्षदर्शी

पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों ने खींची आपातकालीन चेन: प्रत्यक्षदर्शी

पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों ने खींची आपातकालीन चेन: प्रत्यक्षदर्शी
Bhasha
Published: 22 Jan 2025 | 11:08 pmModified: 22 Jan 2025 | 11:08 pm

जलगांव, 22 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रेलवे स्टेशन से आगे ब्रेक लगाने के बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ यात्री एक ओर से पटरी पर कूद गए, जबकि अन्य दूसरी ओर से पुलिया की दीवार के पास उतर गए।

उन्होंने कहा कि जो यात्री पटरी पर कूदे थे, वे उस पटरी पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

इस संबंध में एक यात्री ने मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दोपहर के समय जलगांव स्टेशन से गुजरी और पचोरा के पास पहुंची।’’

उसने बताया कि जब ब्रेक लगाए गए तो कुछ यात्रियों ने ट्रेन के पहियों से चिनगारी निकलते देखी, जिससे उनमें दहशत फैल गई।

इस व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी और पटरी पर उतर गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।’’

उसने कम से कम दो यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आते देखा।

इस व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुछ यात्रियों ने बताया कि आठ से नौ लोगों की मौत हुई है।’’ उसने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय बाद आगे की यात्रा पर रवाना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आग लगने की घटना के कारण घबराहट में ट्रेन से कूदने वाले कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि वे पास की पटरियों पर एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों ने खींची आपातकालीन चेन: प्रत्यक्षदर्शी

People also search for:Maharashtra train accident witness
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm