BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जलगांव में केंद्रीय मंत्री खडसे की पुत्री से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी में सात नामजद, एक गिरफ्तार

जलगांव में केंद्रीय मंत्री खडसे की पुत्री से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी में सात नामजद, एक गिरफ्तार

जलगांव में केंद्रीय मंत्री खडसे की पुत्री से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी में सात नामजद, एक गिरफ्तार
Bhasha
Published: 02 Mar 2025 | 7:45 pmModified: 02 Mar 2025 | 7:45 pm

जलगांव, दो मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक कार्यक्रम में लड़कों के एक समूह द्वारा उनकी बेटी और उसकी कुछ सहेलियों को परेशान किए जाने के संबंध में रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार रात कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान यह घटना हुई जिसके संबंध में मुक्ताईनगर थाने में रक्षा खडसे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुक्ताईनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में सात लोग नामजद हैं, जिनमें से सोहम माली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। अधिकारी ने बताया कि सातों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत पीछा करने और अन्य अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान भी लगाए गए हैं क्योंकि आरोपियों बिना अनुमति के लड़कियों की तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सात लोगों के नाम बताए।

इससे पहले दिन में, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रक्षा खडसे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं गुजरात में थी, इसलिए मेरी बेटी ने कार्यक्रम में जाने की अनुमति मांगने के लिए मुझे फोन किया। मैंने उसे एक गार्ड और दो-तीन कर्मियों को साथ जाने को कहा। मेरी बेटी और उसकी सहेलियों का पीछा किया गया तथा उन्हें धक्का दिया गया। उनकी तस्वीरें ली गईं और वीडियो भी बनाए गए। जब ​​मेरे कर्मियों ने आपत्ति जताई, तो लड़कों ने अनुचित व्यवहार किया और 30- 40 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।’’

रक्षा खडसे ने कहा कि जब वह आज सुबह घर लौटीं तो उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि उन्हीं लड़कों ने 24 फरवरी को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि ऐसी घटनाएं किसी सांसद या केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ होती हैं, तो कल्पना कीजिए कि आम लोगों को क्या सहना पड़ता होगा।’’

मंत्री ने कहा कि मुक्ताईनगर के कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि ये लड़के स्कूल जाते समय लड़कियों को परेशान करते हैं।

खडसे ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री और पुलिस उपाधीक्षक से बात की है।’’

उन्होंने मांग की कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘रक्षा खडसे की बेटी को परेशान करने वाले लोग एक राजनीतिक दल से हैं। स्थानीय पुलिस ने उनमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

रक्षा खडसे के ससुर, पूर्व मंत्री एवं राकांपा (एसपी) नेता एकनाथ खडसे ने कहा, ‘‘पुलिस को पहले भी इन लड़कों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। ये लड़के शातिर अपराधी हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है।

एकनाथ खडसे ने कहा, ‘‘लड़कियां शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आती हैं। माता-पिता का मानना ​​है कि उनकी बेटियों के नाम का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए। हमने शिकायत की क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।’’

राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से बात की है। जब हम पहले थाने गए थे, तो हमें दो घंटे तक बैठाए रखा गया। पुलिस ने हमें इस मुद्दे पर फिर से विचार करने के लिए कहा क्योंकि यह लड़कियों से संबंधित है। युवकों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की है। इन लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।’’

इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि महायुति सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्ड को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है एवं यह दर्शाती है कि राज्य में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।’’

सपकाल ने दावा किया कि खडसे इसलिए थाने में बैठीं क्योंकि उनकी बेटी और अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था।

सपकाल ने कहा कि गृह विभाग का कामकाज संभाल रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का ध्यान कानून व्यवस्था पर नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एक मंत्री की बेटी के साथ सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में छेड़छाड़ की गई, यह दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। फडणवीस को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तथा राज्य में माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए राज्य को पूर्णकालिक सक्षम गृह मंत्री देना चाहिए।’’

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पुलिस सुरक्षा में खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर महाराष्ट्र में एक सच्चाई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मंत्री को सीधे थाने जाकर मांग करनी पड़ी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हम लंबे समय से कह रहे हैं कि राज्य में पुलिस का अब कोई डर नहीं रह गया है, क्योंकि गैंगस्टर को महायुति का संरक्षण प्राप्त है।’’

वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति सरकार को उसकी केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखा दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह घटना मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को जगाएगी?

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जलगांव में केंद्रीय मंत्री खडसे की पुत्री से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी में सात नामजद, एक गिरफ्तार

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm