BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Baloda Road Accident Video: जांजगीर में बड़ा सड़क हादसा.. बोलेरो की टक्कर से कार सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तस्वीरें दिल दहला देने वाली..

Baloda Road Accident Video: जांजगीर के बलौदा में बोलेरो-कार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, कार पलटी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

Baloda Road Accident Video

Baloda Road Accident Video

satya prakash
Published: 06 Apr 2026 | 10:34 amModified: 06 Apr 2026 | 11:12 am
HIGHLIGHTS
  1. बोलेरो-कार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
  2. सड़क से नीचे उतरकर पलटी कार
  3. हादसे में कई लोग घायल

जांजगीर-चाम्पा: जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। (Baloda Road Accident Video) बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

सड़क से नीचे उतरकर पलटी कार

दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहु और एक अन्य युवक के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार आए थे। यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे। वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई।

बोलेरो सवार 9 को मामूली चोट

इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है। (Baloda Road Accident Video) हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।


शिवरीनारायण में भी एक मौत

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद से भी एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के मुख्य मार्ग में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग बिलकराम नोनिया को कुचल दिया। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। CCTV फुटेज में साइकिल सवार बुजुर्ग और पीछे ट्रक जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटनाकारित ट्रक, शिवरीनारायण का बताया जा रहा है।

दरअसल, शुकुलपारा खरौद निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग बिलकराम नोनिया, साइकिल से सवार होकर खदान की ओर जा रहा था और पीछे से आ रहे ट्रक ने सायकल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग बिलकराम नोनिया की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर शिवरीनारायण पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक अरेस्ट

जांजगीर-चाम्पा में सामने आये एक और मामले में बलौदा थाना के खिसोरा गांव के प्रायमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया ह। आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक, एक अन्य मामले में सस्पेंड हुआ था और अभी एक माह पहले बहाल हुआ था। अब छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक, सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक राकेश कुर्रे द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत की जाती थी और छात्राओं से गलत व्यवहार भी करता था। परिजन की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराई थी और तहसीलदार की टीम की जांच में शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। (Baloda Road Accident Video) फिर परिजन की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत जुर्म दर्ज किया। इसके बाद, आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर से कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Baloda Road Accident: Father and Son Killed in Bolero-Car Collision in Janjgir, Car Overturns After Crash

शहर की खबरें

जांजगीर चांपा

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm