Janjgir-Champa Fraud Case: “रायपुर मंत्रालय में मेरी तगड़ी सेटिंग है, लगवा दूंगा नौकरी”.. और फिर ठग लिए इतने लाख रुपये, अब सामने आया अपडेट..
Janjgir-Champa Fraud Case: जांजगीर-चाम्पा में खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Fraud Case
- जांजगीर-चाम्पा में 6 लाख रुपये की ठगी
- मामले में गिरफ्तारी आरोपी भीम कुमार पटेल ने नौकरी लगाने का झांसा दिया
- 7 लाख रुपये ट्रांसफर करने के बाद फोन उठाना बंद किया
जांजगीर-चाम्पा: जिले की पुलिस ने खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। (Janjgir-Champa Fraud Case) पूछताछ और जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ठगी के वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भीम कुमार पटेल, सक्ती जिले के नगरदा गांव का रहने वाला है।
15 लाख रुपये में नौकरी का झांसा
दरअसल, चाम्पा के यशवंत सिंह का भीम कुमार पटेल से एक परिचित के माध्यम से सम्पर्क हुआ था और भीम कुमार पटेल ने खुद के मंत्रालय रायपुर में अच्छे संबंध होने का हवाला दिया। फिर खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने 15 लाख रुपये में 3 माह में नौकरी लगाने की बात कही थी। इसके बाद यशवंत सिंह ने भीम कुमार पटेल ने अपने खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर कराया।
बंद कर दिया था फोन उठाना
3 महीने बाद नौकरी नहीं लगने पर उससे सम्पर्क किया गया तो उसने नौकरी लगाने का फिर झांसा दिया। कुछ दिनों बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने 1 लाख रुपये फ़ोन-पे करके लौटाया। फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इस तरह उसने टालना शुरू कर दिया। (Janjgir-Champa Fraud Case) बाद में, उसने कहा दिया, जो करना है, कर ले, रुपये नहीं दे सकता। इस पर चाम्पा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास
उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश
जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया
असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये ठग लिए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir-Champa Fraud: Bhim Kumar Patel Arrested for 6 Lakh Job Scam in Food Department
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm