Rape in Rented Room: किराये के कमरे में कलयुगी राक्षस की हैवानियत! दरवाजा खुला… युवती से मांगा पानी… और फिर जो हुआ, रूह कांप उठी
किराये के कमरे में कलयुगी राक्षस की हैवानियत…Rape in Rented Room: The brutality of a demon in a rented room! The door opened…
- किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म,
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया,
- पानी मांगने के बहाने युवक ने घटना को दिया अंजाम,
जशपुर: Rape in Rented Room: कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी बगल के कमरे के सामने एक युवक खड़ा नजर आया।
Rape in Rented Room: युवक को अपनी ओर आते देख वह तुरंत अपने कमरे के अंदर चली गई। कुछ देर बाद वही युवक पीने के लिए पानी मांगते हुए उसके कमरे के बाहर आया। युवती ने उसे पानी की बोतल थमाई, लेकिन आरोपी ने अचानक बोतल कमरे में फेंक दी और जबरन कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को जमीन पर पटक दिया और शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और करीब आधे घंटे बाद फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पड़ोसी और सहेली को इसकी जानकारी दी। आरोपी से युवती की कोई पूर्व पहचान नहीं थी।
Read More : भोपाल में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रेप का मामला, आरोपी फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो
Rape in Rented Room: पुलिस के अनुसार चूंकि आरोपी अज्ञात था, इसलिए पहचान में तकनीकी कठिनाइयाँ आ रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने कुनकुरी के सभी 15 वार्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध का फुटेज हाथ लगा, जो हालांकि धुंधला था, लेकिन हुलिया, कद-काठी के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदर्श नगर कुनकुरी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पीड़िता से पहचान कराई गई, जिसने आरोपी की पुष्टि कर दी। आरोपी की पहचान अंकित खाखा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rape in Rented Room: The brutality of a demon in a rented room! The door opened
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm