BEML Recruitment 2026: इन लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! BEML में निकली बंपर वैकेंसी, सिर्फ कुछ दिनों तक खुला रहेगा आवेदन का रास्ता

Ads

BEML Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए BEML में नॉन एग्जीक्यूटिव ऑपरेटर पदों पर भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 362 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 06:16 PM IST

(BEML Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • BEML में 362 नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती।
  • 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका।
  • NCT और अप्रेंटिसशिप वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।

नई दिल्ली: BEML Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में नॉन एग्जीक्यूटिव ऑपरेटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिए कुल 362 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BEML की आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Educational Qualifications and Age Limit)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NCT) होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने निर्धारित अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 29 वर्ष तय की गई है। वहीं, OBC वर्ग के लिए 32 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 34 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

BEML भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

कैसे करें आवेदन और जरूरी जानकारी (How to Apply)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार BEML की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन beml.registrationform.in/secuRegister_10Of2o26VEr23/में जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा। यदि शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

BEML भर्ती में कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी?

BEML भर्ती के जरिए नॉन एग्जीक्यूटिव ऑपरेटर पदों पर कुल 362 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BEML भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BEML भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NCT) और निर्धारित अप्रेंटिसशिप पूरी होना जरूरी है।

BEML भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।