NCERT Recruitment 2026: NCERT CIET में निकली शानदार वैकेंसी, इन पदों पर मिलेगा काम करने का मौका, जल्द करें अप्लाई, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए

Ads

NCERT Recruitment 2026: सेंट्रल इंस्टीड्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई परियोजनाओं में संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का यह बढ़िया अवसर है। भर्ती से जुड़ी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 12:11 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 12:13 PM IST

(NCERT Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • NCERT CIET ने कई संविदा पदों पर भर्ती निकाली।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2026 है।
  • इंटरव्यू 3 से 7 अगस्त के बीच आयोजित होंगे।

नई दिल्ली: NCERT Recruitment 2026: एनसीईआरटी के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा पदों पर भर्ती (NCERT Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अलग-अलग परियोजनाओं के लिए की जा रही है। जिन्हें प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड से मंजूरी मिली है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन (NCERT Recruitment 2026) इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और संविदा आधारित होगी। उम्मीदवारों को CIET-NCERT, नई दिल्ली में काम करना होगा। शुरुआती नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

CIET की इस भर्ती में तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई पद शामिल हैं। इनमें सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल), कंसल्टेंट (टेक्निकल), सीनियर कंसल्टेंट (एकेडमिक), कंसल्टेंट (एकेडमिक), डेटा एनालिस्ट, मोबाइल ऐप डेवलपर, 3D ग्राफिक्स डेवलपर, एनिमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, कंटेंट डेवलपर और प्रोग्रामर जैसे पद शामिल हैं। परियोजना की जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

योग्यता और वेतन की जानकारी

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता (NCERT Recruitment 2026) और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री के साथ जरूरी अनुभव होना चाहिए। स्कूल शिक्षा, रिसर्च, टीचिंग, ट्रेनिंग और कंटेंट डेवलपमेंट से जुड़ा अनुभव भी मान्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 42,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रति माह तक मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

जिन पदों के लिए 40 हजार रुपये या उससे अधिक मानदेय तय है उनके लिए अनुभव साबित करने वाले दस्तावेज जैसे वेतन पर्ची, बैंक स्टेटमेंट या आयकर रिटर्न इंटरव्यू के समय दिखाने होंगे। सरकारी या निजी संस्थान में काम करने वाले उम्मीदवारों को नियोक्ता से जारी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी जमा करना होगा। इसके अलावा शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NCERT या CIET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पात्रता की जांच करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा। उम्मीदवार अपने रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट, एनीमेशन, ऑडियो-वीडियो कार्य या अन्य उपलब्ध नमूने भी इंटरव्यू के दौरान प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

NCERT CIET भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CIET भर्ती में किन पदों पर नियुक्ति होगी?

इस भर्ती में सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट, डेटा एनालिस्ट, मोबाइल ऐप डेवलपर, ग्राफिक डिजाइनर, कंटेंट डेवलपर और प्रोग्रामर जैसे पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 के बीच होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 42,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रति माह तक का मानदेय दिया जाएगा।