(Railway Recruitment 2025, Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे में अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए 25 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के जरिए कुल 1149 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनके कक्षा दसवीं और आईटीआई ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं या समकक्ष कक्षा बारहवीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
इस भर्ती हेतु आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी:
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये की आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।