RBI Grade B Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, RBI में इतने पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

RBI Grade B Recruitment 2026: आरबीआई में ऑफिसर ग्रेड बी पदों पर भर्ती जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि करीब है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें वरना मौका हाथ से न निकल जाए।

RBI Grade B Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, RBI में इतने पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

(RBI Grade B Recruitment 2026/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 13, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: May 13, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RBI ग्रेड B ऑफिसर के कुल 60 पदों पर भर्ती जारी
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है
  • General, DEPR और DSIM कैटेगरी में पद शामिल

नई दिल्ली: RBI Grade B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। RBI ने ग्रेड B ऑफिसर के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। वें जल्द से जल्द आवेदन करें वरना मौका हाथ से निकल जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से RBI की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/rbisbmar26/ पर किया जा सकता है।

पदों का विवरण (Details of Posts)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें ऑफिसर ग्रेड B (General) के लिए 40 पद, ग्रेड B (DEPR) के लिए 10 पद और ग्रेड B (DSIM) के लिए 10 पद शामिल हैं। अलग-अलग विभागों के अनुसार इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ग्रेड B (General) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक और SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं। DEPR पद के लिए अर्थशास्त्र, फाइनेंस, MBA या PGDM में पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं DSIM पद के लिए स्टैटिस्टिक्स या मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट (Age Limit and Relaxations)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)

आवेदन करने के लिए सबसे पहले RBI की वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/rbisbmar26/ जाकर ‘New Registration’ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।