(RRB Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: RRB Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों (RRB Recruitment 2026) पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे बिना देरी किए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
सेक्शन कंट्रोलर पद (RRB Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा। जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। जबकि SC, ST, PwBD और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय है। CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार फीस की वापसी भी की जाएगी।
इस भर्ती अभियान (RRB Recruitment 2026) के जरिए कुल 119 सेक्शन कंट्रोलर पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल के 50, EWS के 9, OBC के 29, SC के 19 और ST के 12 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन CBT और CBAT के जरिए होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट CBT और CBAT के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं और होम पेज पर दिए गए Create an Account विकल्प से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या डाउनलोड किया हुआ फॉर्म सुरक्षित रख लें।