Student Commits Suicide In AMU/ Photo Creadit: Social Media
Student Commits Suicide In AMU: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित एक छात्रावास के कमरे में कोलकाता निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने बताया कि 19 वर्षीय एक छात्रा का शव मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को छात्रावास स्थित उसके कमरे से बरामद किया गया। खान ने बताया कि छात्रा के साथ रहने वाली अन्य छात्राओं के मुताबिक वह 28 जुलाई को कोलकाता से लौटी थी और तभी से ‘‘परेशान’’ लग रही थी।
प्रॉक्टर के अनुसार छात्राओं ने उन्हें बताया है कि मंगलवार देर रात फोन पर छात्रा की अपनी मां के साथ तीखी बहस हुई थी तथा बातचीत के कुछ ही देर बाद उसकी मां ने अपनी बेटी की एक सहेली से संपर्क किया और उससे बेटी के बारे में पता करने कहा। (Student Commits Suicide In AMU) उन्होंने बताया कि छात्रा की कुछ सहेलियां उससे मिलने के लिये पहुंचीं तो छात्रावास का कमरा अंदर से बंद मिला।
Student Commits Suicide In AMU: नावेद खान ने बताया कि जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं तो छात्रा का शव फंदे से लटका देखा। खान ने बताया कि पुलिस की फॉरेंसिक टीम छात्रावास पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि छात्रा के माता-पिता जल्द यहां पहुंच सकते हैं, जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम तथा अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। नावेद खान ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की आत्महत्या के चार मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए सभी छात्रावास में नियमित परामर्श सत्र शुरू किए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-