Shikshak Bharti Guidelines: शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए दिशा-निर्देश जारी, जानिए कैसे करना है आवेदन, कब है आखिरी तारीख

Ads

Shikshak Bharti Guidelines: शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए दिशा-निर्देश जारी, जानिए कैसे करना है आवेदन, कब है आखिरी तारीख

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 01:50 PM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 01:50 PM IST

CG State Power Distribution Company Recruitment

HIGHLIGHTS
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025
  • दस्तावेज़ों का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा
  • सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ स्व-सत्यापित प्रतियाँ लाना अनिवार्य

जयपुर: Shikshak Bharti Guidelines राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2024 के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषयों के लिए पहले जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थियों , जिन्होंने प्रदत्त अवसरों के उपरांत विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं किया था, को इस संबंध में अंतिम अवसर दिया गया है। ये अभ्यर्थी 13 से 18 सितंबर 2025 (रात्रि 11ः59 बजे तक ) तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Read More: Contract Employees News : नियमितीकरण की राह देख रहे संविदा कर्मचारियों के हित में प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, नवरात्रि से पहले आई खुशियों की सौगात

Shikshak Bharti Guidelines इसके साथ ही भूगोल (4 सितंबर को जारी) तथा संस्कृत (9 सितंबर को जारी) विषयों की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भूगोल विषय के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन 11 से 17 सितंबर (रात्रि 11ः59 बजे तक) भरे जा सकते हैं। संस्कृत विषय के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन 12 से 18 सितंबर (रात्रि 11ः59 बजे तक) भरे जा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट → डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी→ एप्लाई नाऊ का चयन कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर अपने पास रखनी होंगी।

दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर, द्वारा किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्रवाई संपादित की जाएगी। आयोग द्वारा इस संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा और परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा।

Read More: Today Live News and Updates 13th September 2025: मणिपुर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जनता को कर रहे संबोधित, यहां देखें लाइव 

अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियाँ साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित करेगा।

आवेदन "कैसे" जमा किया जा सकता है?

उम्मीदवारों को अपनी SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।

दस्तावेज़ सत्यापन कौन "करेगा"?

दस्तावेज़ सत्यापन का काम संबंधित विभाग, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा किया जाएगा।

क्या आवेदन करने की "अंतिम" तिथि सभी विषयों के लिए समान है?

नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि विषयों के अनुसार अलग-अलग है। अंग्रेजी, हिंदी और गणित के लिए 18 सितंबर, भूगोल के लिए 17 सितंबर और संस्कृत के लिए 18 सितंबर है।

अगर "कोई" उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो क्या होगा?

निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अपात्र माना जाएगा और उन्हें परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

आवेदन जमा करने के बाद क्या "प्रिंट" निकालना जरूरी है?

हाँ, आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद उसकी दो प्रतियाँ प्रिंट करके अपने पास रखना अनिवार्य है।