Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत इतने लोगों की दर्दनाक मौत, दिल को झकझोर करने वाली खबर

Ads

Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत इतने लोगों की दर्दनाक मौत, दिल को झकझोर करने वाली खबर

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 09:59 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 01:34 PM IST

Kanker Lightning Strike/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 मजदूरों की मौत
  • हादसे में 5 महिला मजदूर घायल
  • छत्तीसगढ़ में गुरुवार से लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है

कांकेर। Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इसी कांकेर जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को बिजली गिरने से चपेट में आने से उप सरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच महिलाएं घायल हो गईं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

70 मजदूर कर रहे थे काम
Kanker Weather News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ विकासखंड के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उप सरपंच) की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कलगांव में योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। आज सुबह जब लगभग 70 मजदूर यहां काम कर रहे थे तब मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि चार घायलों का इलाज अंतागढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को कांकेर में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरूवार से बारिश और तेज हवाएं जारी हैं।

ये भी पढ़ें

 

कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने की घटना कहां हुई?

यह घटना कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में हुई, जहां सरकारी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

आकाशीय बिजली गिरने से उप सरपंच मनराज पटेल समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई।

कितने लोग घायल हुए हैं?

इस हादसे में 5 महिला मजदूर घायल हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना के समय वहां क्या काम चल रहा था?

सरकारी योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा था और लगभग 70 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

खराब मौसम में खुले मैदान, पेड़ों और जलाशयों से दूर रहें, सुरक्षित भवन में शरण लें और बिजली चमकने के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का उपयोग कम करें।