BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Panchayat Sachiv Death News: छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.. 3 घायल अस्पताल में लड़ रहें जिंदगी की जंग, ऐसे हुई टक्कर

Panchayat Sachiv Killed in Road Accident: बात करें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तो यहां भी अलग अलग हादसों में 8 लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े …

Panchayat Sachiv Killed in Road Accident

Panchayat Sachiv Killed in Road Accident

satya prakash
Published: 02 Jan 2026 | 12:49 pmModified: 02 Jan 2026 | 12:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांकेर हादसे में पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत
  2. एमपी में सड़क दुर्घटनाओं से 8 लोगों की मौत
  3. नए साल में सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Panchayat Sachiv Killed in Road Accident: कांकेर: नया साल 2026 लग चुका है, दूसरी तरफ सड़क हादसे और इनमें होने वाली मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला उत्तर बस्तर के पखांजूर का है। यहाँ दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना कोयलीबेडा से परतापुर सड़क की बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एमपी में 8 की दर्दनाक मौत (Madhya Pradesh Road Accident)

बात करें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तो यहां भी अलग अलग हादसों में 8 लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के मुताबिक़ महाकौशल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसे सिवनी और कटनी जिलों में हुए। दोनों ही घटनाएं शाम के समय हुईं, जिससे नए साल की शुरुआत में क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पहली दुर्घटना सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में जबलपुर–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिड्डीटेक के पास हुई। बरघाट के एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि खवासाटोला गांव निवासी परमानंद बरकड़े (45), उनकी पत्नी गीता (38), पुत्री माही (8) और पुत्र दीपांशु (4) मोटरसाइकिल से सिवनी जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीओपी के अनुसार ट्रक इंजन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था और मरम्मत कार्य चल रहा था। ट्रक चालक द्वारा संकेतक लगाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर (1st January Road Accidents Updates)

Panchayat Sachiv Killed in Road Accident: दूसरी दुर्घटना कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के सलैया चौकी अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग पर हीरापुर और बड़गांव के बीच हुई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि टमाटर लेकर आ रही एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक, एक चार साल की बच्ची और बाद में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Panchayat Sachiv Killed in Road Accident in pakhanjur

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am