BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Katni News: कैमोर गोलीकांड में नया मोड़! पत्नी ने चार लोगों के नाम किए उजागर, बीजेपी नेता भी शामिल

Katni News: कैमोर गोलीकांड में नया मोड़! पत्नी ने चार लोगों के नाम किए उजागर, बीजेपी नेता भी शामिल Nilesh Rajak murder

Katni News

Katni News

tikesh Kumar
Published: 01 Nov 2025 | 3:18 pmModified: 01 Nov 2025 | 3:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. नीलेश रजक हत्या मामले में नया मोड़,
  2. आरोपियों के परिजनों के खिलाफ नोटिस,
  3. पुलिस अब चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही,

कटनी: Katni News: कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में बजरंग दल पदाधिकारी नीलेश रजक हत्याकांड के बाद हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी अकरम और प्रिंस, के पुलिस द्वारा किए गए शॉर्ट एनकाउंटर के बाद से कैमोर कस्बा पूरी तरह छावनी में तब्दील है। पुलिस हर चौराहे और मुख्य सड़कों पर तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस पूरे मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक नीलेश रजक की पत्नी सुचिता रजक ने थाने में लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने आरोपियों को संरक्षण देने वाले चार लोगों के नाम बताए हैं। इनमें कैमोर के ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

कैमोर में हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम और प्रिंस जोसेफ का शॉर्ट एनकाउंटर कर दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। तब से इलाके में पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है। कटनी पुलिस अब मृतक की पत्नी के शिकायत पत्र के आधार पर नामजद चारों लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि कैमोर की स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद बंद स्कूल अब पुनः खोले जा चुके हैं। साथ ही आरोपी अकरम के परिजनों के घर पर नगर परिषद की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें उन्हें 15 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Katni News: कैमोर की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हालांकि गोलीकांड के बाद इलाके में सन्नाटा है, लेकिन जांच की आंच अब कई नामों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आगे किन लोगों पर शिकंजा कसती है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुख्य आरोपी इस मामले में अकरम और प्रिंस जोसेफ हैं, जिन्हें पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Katni News: Wife reveals names of four people in Kaimor firing incident

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm