Kawardha News: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! लाखों में हो रही नियुक्तियों की बोली, इन अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय
Kawardha News: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! लाखों में हो रही नियुक्तियों की बोली, इन अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय

Kawardha News, Anganwadi Recruitment, Janman Yojana, Corruption, Bribery, Recruitment Scam, Taregaon, Kukdur, Project Area, Tribal Youth, Geeta Meravi, Project Officer, Appointment Cancelled, Audio Leak, Collector Investigation, District Panchayat, High-Level Inquiry, Teacher Involvement, Job Selection, Public Protest
- कबीरधाम में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला,
- रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़,
- जांच की मांग जोर पकड़ने लगी,
कबीरधाम: Kawardha News: जिले में जनमन योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। तरेगांव और कुकदुर परियोजना क्षेत्र में चल रही यह भर्ती प्रक्रिया अब भ्रष्टाचार का गढ़ बनती जा रही है, जहाँ चयन के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है।
Read More : 8 महीने तक नहीं आया बिजली बिल… फिर एक झटके में आया इतने हजार! अब गले में मीटर डालकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
Kawardha News: तरेगांव परियोजना के अंतर्गत मुड़घुसरी मैदान के बंजरिहा गाँव में एक आदिवासी युवती, गीता मेरावी ने आरोप लगाया है कि परियोजना अधिकारी ने कार्यकर्ता पद पर चयन के बदले 1 लाख रुपये की मांग की। गीता ने किसी तरह 50 हजार रुपये का भुगतान किया और शेष राशि नियुक्ति के बाद देने का वादा किया। इसके बाद उसका चयन हुआ और नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया गया। लेकिन जब वह बाकी की रकम देने में असमर्थ रही, तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी गई और दूसरी अभ्यर्थी को पद दे दिया गया। पीड़िता ने अब दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें कथित रूप से परियोजना अधिकारी और उसका सहयोगी अभ्यर्थियों से रुपए मांगते सुनाई दे रहे हैं। हालाँकि IBC24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। जैसे ही यह मामला सामने आया कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए जांच टीम गठित कर दी है।इसी तरह, कुकदुर परियोजना क्षेत्र में भी कार्यकर्ता और सहायिका पद की भर्ती के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक की रिश्वत माँगे जाने की शिकायतें मिली हैं।
Read More : पिता ने बेटे को काट डाला! इस चीज से तंग आकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, पुलिस भी नजारा देख रह गई दंग
आरोप है कि एक महिला जनपद सदस्य का पति, जो पेशे से शिक्षक है, वह विभिन्न गाँवों में जाकर अभ्यर्थियों से पैसों की वसूली कर रहा है। पैसा नहीं देने पर चयन रद्द करने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।मामला तूल पकड़ने पर जनपद पंचायत पंडरिया की सामान्य सभा में इस भर्ती घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में जिला स्तर पर उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी निष्पक्षता और तेजी से कार्रवाई करता है, ताकि गरीब व आदिवासी वर्ग के साथ न्याय हो सके और भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तरेगांव और कुकदुर परियोजना क्षेत्रों में चयन के नाम पर अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये रिश्वत के रूप में मांगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kawardha News: Anganwadi recruitment scam in Chhattisgarh
कवर्धा
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm