Kawardha News: जब सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे… तो कांग्रेसियों ने खुद को उनमें भर दिया! कवर्धा में अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में लेटकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब
Kawardha News: जब सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे… तो कांग्रेसियों ने खुद को उनमें भर दिया! कवर्धा में अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में लेटकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब

Kawardha News
- गड्ढों में लेटकर कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन,
- सड़क निर्माण की उठाई मांग,
- कवर्धा के पोंडी में जनता भी हुई मुखर,
कवर्धा: Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-130ए के सिल्हाटी से पोंडी तक फैली खस्ताहाल सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने गड्ढों में लेटकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की।
Read More : पत्नी की कॉल डिटेल मांगना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज करते हुए कह दी ये बड़ी बात
Kawardha News: कांग्रेसियों का आरोप है कि इस मार्ग पर सैकड़ों खतरनाक गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले जब कवर्धा बाईपास रोड के गड्ढों को लेकर उन्होंने बैठकर प्रदर्शन किया था तब राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा था कि "बैठने से कुछ नहीं होगा, लेटकर प्रदर्शन करो।
Kawardha News: इसी टिप्पणी के जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार गड्ढों में लेटकर प्रदर्शन किया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोज़ाना हजारों लोग आवागमन करते हैं लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो और भी बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कवर्धा सड़क प्रदर्शन बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-130ए की जर्जर हालत और गड्ढों से भरी सड़क के खिलाफ किया गया था, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में लेटकर विरोध जताया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kawardha News: Congressmen staged a unique protest by lying in potholes
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm