Keshkal News: अगर आप बस्तर या केशकाल जाने का सोच रहे हैं, तो हो जाएं सावधान! केशकाल घाटी में लगा लंबा जाम, मंत्री और विधायक भी घंटों से फंसे…
छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में बीती रात से लगा भीषण जाम अब तक नहीं खुल पाया है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

keshkal news
- केशकाल घाटी में भीषण जाम
- कई भारी वाहन (ट्रक) खराब
- आवागमन पूरी तरह प्रभावित
Keshkal News: केशकाल: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में बीती रात से लगा भीषण जाम अब तक नहीं खुल पाया है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घाटी में कई भारी वाहन (ट्रक) खराब हो जाने के कारण बीते दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है।
मंत्री और विधायक भी जाम में फंसे
इस जाम में छत्तीसगढ़ सरकार के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री गजेंद्र यादव, कोण्डागांव की विधायक लता उसेंडी, और खैरागढ़ के विधायक विनायक गोयल भी फंस गए हैं। तीनों नेता किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे थे, लेकिन अचानक लगे इस जाम में उनके वाहन भी घंटों तक रुक गए।
जाम के कारण हजारों लोग परेशान
Keshkal News: जाम की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सैकड़ों वाहन दोनों दिशाओं में फंसे हुए हैं। यात्रियों को पीने के पानी, खाने-पीने की सामग्री और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रकों की खराबी बनी वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटी में एक के बाद एक कई भारी ट्रक अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही बंद हो गए, जिससे संकरी और घुमावदार घाटी में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रकों को हटाने और रास्ता साफ करने के लिए जेसीबी और क्रेन मशीनें बुलाई गई हैं, लेकिन कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण राहत कार्य में समय लग रहा है।
प्रशासन और पुलिस मौके पर सक्रिय
Keshkal News: जाम की खबर मिलते ही केशकाल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने और ट्रकों को हटवाने का प्रयास जारी है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द से जल्द जाम को पूरी तरह खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केशकाल घाटी में कई ट्रकों के खराब हो जाने के कारण जाम लगा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Keshkal News: If you're planning a trip to Bastar or Keshkal, be careful!
केशकाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm