BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Baikunth Chaturdashi In Khargone: बैकुंठ चतुर्दशी पर 31 हजार दीपों से जगमगाया नर्मदा घाट, दीपक की झिलमिल रोशनी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

Baikunth Chaturdashi In Khargone: बैकुंठ चतुर्दशी पर 31 हजार दीपों से जगमगाया नर्मदा घाट, दीपक की झिलमिल रोशनी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

Baikunth Chaturdashi In Khargone:

Baikunth Chaturdashi In Khargone:

Priya Jagat
Published: 15 Nov 2024 | 12:11 amModified: 15 Nov 2024 | 12:11 am

खरगोन। Baikunth Chaturdashi In Khargone: खरगोन जिले की पवित्र और मंडन मिश्र की नगरी मंडलेश्वर में बैकुंठ चतुर्दशी की रात्रि में अयोध्या की तर्ज पर पवित्र नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा 31 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए। इस दौरान 31 हजार दीपकों से मां नर्मदा का पूरा आंचल झिलमिल रोशनी से जगमग हो उठा। इस नजारे को देखने के लिए मंडलेश्वर,महेश्वर सहित आसपास के इलाकों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अंधेरा बढ़ने के बाद चंद्रमा की मध्यम रोशनी और दीपकों के प्रकाश में मां नर्मदा के घाट का सौंदर्य अलग ही छटा बिखेर रहा था। झिलमिलाते दीपकों के साथ ही आकर्षक विद्युत साज सज्जा में मां नर्मदा का घाट अलग ही रूप में दिखाई दे रहा था।

Read More: Kartik Purnima Wishes 2024: 'चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार, शुभ हो कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार' अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश 

वहीं अयोध्या के राम मंदिर और अखंड भारत की आकृति भी आकर्षण का केंद्र रहे। जबकि मां नर्मदा के बीच से की गई आतिशबाजी ने दीप पर्व महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को कई घंटो तक बांधे रखा। घाट के पश्चिमी हिस्से में बने मंच पर सम्पन्न सांस्कृतिक आयोजन भी इस दीप पर्व महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक आयोजन के पूर्व समीपस्थ ग्राम गुलावड़ के रामदास जी महाराज एवं लाड़वी के द्वारकादास जी बापू के सानिध्य में मां नर्मदा की काकड़ आरती की गई। जिसमें नगर का सकल हिंदू समाज उपस्थित था। बैकुंठ चतुर्दशी पर प्रति वर्ष सकल हिंदू समाज की अगुवाई में आतिशबाजी, दीपदान सहित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें पूरे मंडलेश्वर के लोग उमड़ पड़ते हैं।

Read More: Dilip Miri Korba News: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन.. किया गया जिलाबदर, देखें कोरबा कलेक्टर का ये आदेश

Baikunth Chaturdashi In Khargone: आयोजन समिति के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि, आज मंडलेश्वर में वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा घाट पर 31 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए। जिसमें नगर की जनता सहित स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर आतिशबाजी के साथ राम मंदिर की आकृति सहित अखंड भारत की आकृति बनाई गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 20 दिनों तक मोहल्लेवार बैठक भी ली गई थी।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Baikunth Chaturdashi In Khargone: Narmada Ghat lit up with 31 thousand lamps on Baikunth Chaturdashi

खरगोन (पश्चिम निमाड़)

और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm