Triple Talaq Case: पत्नी पूरी नहीं कर पाई डिमांड, तो पति ने तीन तलाक देकर बेटी के साथ किया हैवानियत, मामला जान कांप उठेगी रूह
पत्नी पूरी नहीं कर पाई डिमांड, तो पति ने तीन तलाक देकर बेटी के साथ किया हैवानियत…Triple Talaq Case: When the wife could not fulfill

Triple Talaq Case | Image Source | IBC24
- खरगोन में सनसनीखेज मामला,
- तीन तलाक देकर डेढ़ साल की बेटी की हत्या,
- पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगा इंसाफ,
खरगोन: Triple Talaq Case: खरगोन में आज तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। यहां खरगोन जिले के भीकनगांव की रहने वाली पीड़िता नाज़मीन अपनी माँ के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। इस दौरान एएसपी शकुंतला रूहल से मिलकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई।
Triple Talaq Case: पीड़िता का आरोप है कि पेशे से ड्राइवर उसका पति अरबाज़ ने तीन तलाक देने के साथ ही डेढ़ साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। अरबाज़ ने दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी भी कर ली। साथ ही वह मारपीट और धमकी भी देता है। पीड़िता का निकाह पांच वर्ष पूर्व 25 सितंबर 2020 को कसरावद थाने के अमलाथा निवासी अरबाज़ से हुआ था। इस विवाह से एक बेटा और एक बेटी भी पैदा हुए। लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर अरबाज़ ने उसे तलाक दे दिया।
Triple Talaq Case: इधर एएसपी शकुंतला रूहल ने कसरावद टीआई को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। एएसपी का कहना है कि भीकनगांव निवासी पीड़िता नाज़मीन अपनी माँ के साथ आई थी। उसकी शादी कसरावद थाने के अंतर्गत अमलाथा गांव के अरबाज़ से हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक दिया और उसकी डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: खरगोन जिले के भीकनगांव निवासी नाज़मीन ने अपने पति अरबाज़ पर तीन तलाक देने, दहेज मांगने और अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Triple Talaq Case: When the wife could not fulfill the demand, the husband gave triple talaq and did cruelty to the daughter, knowing the case will send shivers down your spine
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am