Korba Elephant News: हाथी के शावक की निमोनिया से मौत.. 20 से ज्यादा हाथियों ने डाला इलाके में डेरा, खतरे के बीच अंतिम संस्कार
निमोनिया से उसकी हालत नाजुक हो गई थी और उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने शावक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। यह घटना ऐसे समय हुई …

Elephant dies in Korba
- नवजात हाथी की निमोनिया से मौत, चिकित्सकीय मदद नहीं मिली
- बारिश-ठंड से बिगड़ी हालत, मादा हाथी रही आक्रामक
- क्षेत्र में 20 हाथियों का डेरा, सुरक्षा उपाय नाकाफी
Elephant dies in Korba: कोरबा: वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के बगधरी डांड जंगल में दो दिन पहले जन्मे नवजात नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार शावक बेहद कमजोर हालत में जन्मा था और जन्म के बाद से ही उसे निमोनिया हो गया था, जिससे उसकी सांसें थम गईं।
बारिश और ठंड से बिगड़ी हालत
जानकारी के मुताबिक, नवजात हाथी के जन्म की सूचना मिलते ही कोरबा वनमंडल की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन मादा हाथी के आक्रामक व्यवहार के चलते किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जा सकी। बारिश और ठंड ने शिशु हाथी की हालत और बिगाड़ दी। आज सुबह जैसे ही मादा हाथी नवजात से कुछ देर के लिए दूर गई, वनकर्मी नवजात को रेंज ऑफिस लाए और पशु चिकित्सक से जांच करवाई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
20 हाथियों का डेरा
Elephant dies in Korba: निमोनिया से उसकी हालत नाजुक हो गई थी और उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने शावक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब इसी क्षेत्र में दो दिन पहले ही एक व्यस्क हाथी की मौत करंट की चपेट में आने से हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इलाके में इस समय 20 से ज्यादा हाथी विचरण कर रहे हैं। वर्षों से हाथियों की नियमित आवाजाही के बावजूद वन विभाग द्वारा सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: नवजात हाथी बहुत कमजोर हालत में पैदा हुआ था और उसे जन्म के तुरंत बाद निमोनिया हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: An elephant cub died of pneumonia amid rain and cold in Korba forest division
कोरबा
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm