छत्तीसगढ़ : बाल्को संयंत्र की एक मशीन में फंसकर संविदा कर्मी की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ : बाल्को संयंत्र की एक मशीन में फंसकर संविदा कर्मी की मौत

  •  
  • Publish Date - February 14, 2022 / 10:03 PM IST,
    Updated On - February 14, 2022 / 10:03 PM IST

कोरबा (छत्तीसगढ़), 14 फरवरी (भाषा) कोरबा जिले में स्थित बाल्को एल्यूमीनियम संयंत्र की एक मशीन में फंसकर 55 वर्षीय एक संविदा कर्मी की सोमवार को मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कोरबा में स्थित संयंत्र के ग्रीन एनोडे सेक्शन में सुबह करीब साढ़े आठ बजे (8:30) हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कोरबा जिले के दारी थाना क्षेत्र के रहने वाले आगर राम साहू के रुप में हुई है। वह संयंत्र में काम करने वाले एक संविदा फर्म का कर्मचारी था।

पुलिस के अनुसार, साहू एनोडे और हाइड्रोलिक जैक मशीन के बीच फंस गया था।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

संयंत्र प्रबंधन द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘शुरूआती जांच में पता चला है कि साहू काम के दौरान कुछ उपकरण लाने लेजाने में फंस गया था। हालांकि, जिस क्षेत्र में उपकरणों को हटाया जा रहा था, वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और साहू वहां क्या कर रहा था इसकी जांच की जा रही है।’’

बयान के अनुसार, दुर्घटना के बाद साहू को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बयान के अनुसार, बाल्को प्रबंधन ने दुर्घटना की जांच के लिए समिति गठित की है और संविदा फर्म के माध्यम से मृतक के परिवार की मदद का आश्वासन दिया है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश