KORBA NEWS/ IMAGE SORUCE: IBC24
Korba News: कोरबा। कोरबा शहर के एक बस्ती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में देख स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बस्ती में आता-जाता था, जिससे पहले से ही लोगों में नाराजगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौके पर जुट गए और युवक का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों ने युवक से सवाल-जवाब किया तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख युवक मौके से भाग निकला, लेकिन जल्दबाजी में अपनी बाइक वहीं छोड़ गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का लंबे समय से इलाके में आना-जाना था और उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी थी।
Korba News मामले को लेकर बस्तीवासियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लोगों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार युवक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।