BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Buka Latest News: बुका में डूबकर एक की मौत.. मछली पालन के काम में लगा था कर्मचारी, 20 फ़ीट की गहराई में मिली लाश

खोजबीन के दौरान घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। …

Korba Buka Latest News

Korba Buka Latest News

satya prakash
Published: 25 Oct 2025 | 1:43 pmModified: 25 Oct 2025 | 1:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. बुका जलाशय में कर्मचारी की डूबकर मौत
  2. कुनकुरी डेम में युवक की लाश बरामद
  3. क्षेत्र में शोक, पुलिस जांच जारी

Korba Buka Latest News: कोरबा: उर्जाधानी के मशहूर पर्यटन स्थल बुका से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जलाशय में मछली पालन के काम में लगे एक कर्मचारी की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मछली मारने के बाद कर्मचारी फाउटिंग हाउस लौट रहा था, लेकिन इसी दौरान हादसा हुआ और वह पानी की गहराई में जा समाया। सूचना के बाद आज जब कर्मचारी की खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लाश पानी में करीब 20 फीट की गहराई से बरामद की गई। बांगो थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुनकुरी में भी दर्दनाक हादसा, युवक की डूबने से मौत

Korba Buka Latest News: कोरबा के मामले से अलग जशपुर जिले के कुनकुरी के छठ घाट स्थित डेम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत के बाद करीब 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया। शव को एसडीआरएफ अंबिकापुर की प्रोफेशनल टीम ने मात्र एक घंटे की रेस्क्यू कार्रवाई में खोज निकाला। घटना एक दिन पहले शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

एसडीआरएफ टीम ने निकाला शव, पुलिस ने संभाली स्थिति

जानकारी के अनुसार, युवक नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। शुरुआती प्रयास में स्थानीय गोताखोरों एवं जशपुर से पहुंची डी.डी.आर.एफ. टीम ने पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। स्थिति गंभीर होती देख प्रशासन ने अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम के पहुंचते ही करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

क्षेत्र में छाया शोक, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

Korba Buka Latest News: खोजबीन के दौरान घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मृत युवक की पहचान चुनू राम, निवासी तुरी बस्ती, कुनकुरी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें :-

ML Khattar Property Donation: मोदी के इस मंत्री की दरियादिली!.. बेच दी एक करोड़ रुपये की पैतृक जमीन, PM राहत कोष में दान देंगे रकम..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कर्मचारी मछली मारकर लौटते समय अचानक गहरे पानी में डूब गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Fisheries worker drowns in Buka reservoir in Korba

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm