Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में नौकरानी का खौफनाक कांड! घर के अंदर करती थी ये काम, CCTV देख मकान मालिक के उड़ गए होश
Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में नौकरानी का खौफनाक कांड! घर के अंदर करती थी ये काम, CCTV देख मकान मालिक के उड़ गए होश

Korba Crime News
- घर में काम करने वाली ही निकली चोर!
- मकान मालिक को लगा बाहर से चोरी
- CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कोरबा: Korba Crime News: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक मकान से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की आरोपी मकान में काम करने वाली घरेलू महिला ही निकली। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।
CCTV से खुला नौकरानी कि करतूत (Korba News)
Korba Crime News: जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित भानु डेंटल क्लिनिक के प्रथम तल में कमल किशोर दुबे निवास करते हैं। उनके घर से लगातार नगदी और जेवरात गायब हो रहे थे। संदेह होने पर दुबे ने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसकी जानकारी घरेलू कामकाज करने वाली महिला माना बाई को नहीं थी। इसके बावजूद महिला चोरी की वारदात को अंजाम देती रही। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो महिला चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दुबे ने बांकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
नौकरानी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म (Korba Theft News)
Korba Crime News: सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे। पुलिस ने इस आधार पर पुरुषोत्तम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3600 रुपये नगद, एक जोड़ी झुमके और एक जोड़ी पायल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: मकान मालिक ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जिनकी जानकारी घरेलू महिला को नहीं थी। फुटेज में वही महिला चोरी करते हुए कैद हुई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Crime News: Noukarani ke kand
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
