BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Uttarpradesh News: जंगल से मौत का खौफ! अखिलेश यादव का भाजपा पर सीधा वार, पेश किए आंकड़े

उप्र में जंगली जानवरों के आतंक पर लगाम नहीं लगा पा रही भाजपा सरकार:अखिलेश

Uttarpradesh News: जंगल से मौत का खौफ! अखिलेश यादव का भाजपा पर सीधा वार, पेश किए आंकड़े
muskan mishra
Published: 21 Sept 2025 | 6:30 amModified: 21 Sept 2025 | 6:30 am
HIGHLIGHTS
  1. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर वन्यजीव हमलों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।
  2. 2024 में जंगली जानवरों के हमलों में 60 मौतें और 220 घायल।
  3. पीड़ितों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली।

Uttarpradesh News: लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के शासनकाल में राज्य में जंगली जानवरों के हमले बढ़े हैं, जिससे कई मौतें हुई हैं।

सरकार वन्यजीवों के हमलों को रोकने में नाकाम रही है-अखिलेश

Uttarpradesh News: लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि बिजनौर, पीलीभीत, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर और कई अन्य जिलों में यह संकट गहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2024 में राज्य में जंगली जानवरों के हमलों में 60 लोगों की मौत हो गई और 220 घायल हो गए और ये सभी लोग पिछड़ा-दलित-आदिवासी समुदाय के गरीब परिवारों से थे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को कोई मदद नहीं दी।

जब सपा सत्ता में वापस आएगी तो ऐसा नहीं होगा-अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले किसानों और गरीबों को संकट में डाल रहे हैं, जिससे वे अपनी ज़मीन पर खेती करने और जानवरों से अपनी फसलों की रक्षा करने में असमर्थ हो रहे हैं।

Uttarpradesh News: सपा प्रमुख ने निष्पक्ष चुनाव के लिए भी अपनी दलील दी। यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, आधार कार्ड को चिप्स से जोड़ा जाना चाहिए ताकि फर्जी आधार पहचान पत्र बनवाकर फर्जी वोट डालने से बचा जा सके।

समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, यादव ने शनिवार को औरैया जिले के पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

Uttarpradesh News: बातचीत के दौरान, अखिलेश ने कहा कि अगर जाति जनगणना शुरू की जाती है तो आरक्षण ठीक से लागू होगा और ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय की एकता और ताकत लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।

उन्होंने कहा कि पीडीए सदस्यों की कड़ी मेहनत से ही पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर समाज में नफरत फैलाकर समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे को कमजोर करने का आरोप लगाया।

read more: Nepal Former PM Oli Update News: गिरफ्तार होंगे पूर्व प्रधानमंत्री ! ‘जेन जेड’ समूह ने की नेपाल के पीएम ओली की गिरफ्तारी की मांग 

read more: Vande Bharat: ऑडियो के बाद वीडियो..बवाल जारी है! अब बातचीत का वीडियो हुआ वायरल! देखें वीडियो

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में जंगली जानवरों के हमले बढ़े हैं, जिससे कई मौतें हुई हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP govt not able to curb wild animal menace in UP: Akhilesh Yadav

शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm