BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Lucknow Gen-Alpha Protest : Gen-Z के बाद अब ‘Gen-Alpha’ की बारी! ‘टीचर लाओ, भविष्य बचाओ’ के नारों से राजधानी में मचा बवाल

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर जय नारायण स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। हाथों में किताबें और तख्तियां …

Lucknow Gen-Alpha Protest

Lucknow Gen-Alpha Protest

Sneha Singh
Published: 14 Aug 2026 | 5:15 pmModified: 14 Aug 2026 | 5:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. शिक्षकों की कमी से नाराज होकर सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे।
  2. छात्रों के प्रदर्शन से बुद्धेश्वर चौराहे पर लगा लंबा जाम।
  3. मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

लखनऊ : Lucknow Gen-Alpha Protest :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जय नारायण स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में किताबें और तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। स्कूल में शिक्षकों की कमी और पढ़ाई ठप होने से उग्र हुए 'Gen-अल्फा' बच्चों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और 'टीचर लाओ, भविष्य बचाओ' के जोरदार नारे लगाए।

स्कूली यूनिफॉर्म में सड़क पर प्रदर्शन पर बैठे छात्र

स्कूली यूनिफॉर्म में सड़क पर बैठे छात्रों के प्रदर्शन के कारण बुद्धेश्वर चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। छात्रों का आरोप था कि स्कूल में मुख्य विषयों के शिक्षक गायब हैं, जिससे परीक्षाएं पास होने के बावजूद आधा कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

समाज कल्याण मंत्री ने छात्रों से की बात

प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बच्चों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और सीधे उनके बीच जाकर बातचीत की। Gen Alpha Protest in Lucknow:  मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को फोन कर रिपोर्ट तलब की और जल्द से जल्द वैकल्पिक व स्थायी शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया।मंत्री असीम अरुण के ठोस आश्वासन के बाद नाराज छात्र शांत हुए और सड़क खाली कर वापस अपने स्कूल लौट गए।

ये भी पढ़ें

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Lucknow Students Stage Road Protest Over Teacher Shortage, Minister Assures Action

शहर की खबरें
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm