Refined Oil Tanker Accident: बाल्टी-डिब्बे में भरकर ले भागे रिफाइंड तेल.. UP में दुर्घटनग्रस्त टैंकर को लोगों ने लूटा, देखें Video
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूट रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त टैंकर को …

Refined Oil Tanker Accident in Uttar Pradesh
Refined Oil Tanker Accident in Uttar Pradesh: लखनऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 34.800 पर एक यात्री बस और रिफाइंड तेल से भरे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, टैंकर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें भरा रिफाइंड तेल सड़क पर बहने लगा।
रिफाइंड की लूट मची
टैंकर से तेल बहता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वे हाथों में बाल्टी, ड्रम और बोतलें लेकर पहुंचे और बहता हुआ रिफाइंड भरने लगे। कुछ ही देर में सड़क पर लूट जैसी स्थिति बन गई और लोग जिसको जितना मिला, उतना लेकर भागने लगे।
पुलिस ने की कार्रवाई
Refined Oil Tanker Accident in Uttar Pradesh: हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूट रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त टैंकर को हटाने की व्यवस्था की। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस की रिफाइंड से भरे टैंकर में टक्कर हो गई !
इस हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर..मगर आसपास के लोग मदद की बजाय टैंकर से रिफाइंड लूटने की होड़ में लग गए ! 👇pic.twitter.com/UdYXdDTEZo
— Ajit Rai (@VishwasAjitRai) March 19, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Refined Oil Tanker Accident in Uttar Pradesh, The accident happened after the bus collided with the
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm