Rajgarh Car Accident Update: राजगढ़ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, दो लोगों की सुरक्षित निकाला गया बाहर, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Rajgarh Car Accident Update: भारी बारिश से मची तबाही के बीच राजगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Rajgarh Car Accident Update: राजगढ़ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, दो लोगों की सुरक्षित निकाला गया बाहर, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Rajgarh Car Accident Update/Image Credit: AI

Modified Date: August 10, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: August 10, 2026 4:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश से मची तबाही के बीच राजगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया।
  • झिरी नाला पार कर रही एक कार देखते ही देखते बह गई।
  • इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Rajgarh Car Accident Update: राजगढ़: मध्यप्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश से मची तबाही के बीच राजगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना राजगढ़ जिले में हुई है। यहां झिरी नाला का जलस्तर अचानक से बढ़ गया और इस दौरान नाला पार कर रही एक कार देखते ही देखते बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गईऔर 2 लोग पानी में बह गए थे। (Rajgarh Car Accident Update) हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने पहले 7 लोगों के शव बरामद किये थे और सर्चिंग के दौरान दो और लोगों के शव टीम को बरामद हुए।

2 घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Rajgarh Car Accident Update: रेस्क्यू टीम की ओर से नाले और आसपास के इलाके में लापता लोगों की तलाश की जा रही थी और दोनों लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेज बहाव के चलते बचाव दल को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.