मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 9,385 नए मामले

Ads

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 9,385 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 20, 2022 / 10:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

भोपाल, 20 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,385 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,62,029 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है तथा इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,553 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 3,005 और भोपाल में 1,710 नए मामले सामने आये। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल 49,741 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 3,616 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,01,735 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 1,31,782 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,83,38,974 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार