मध्यप्रदेश में आज मिले 9966 नए कोरोना मरीज, 8 संक्रमितों ने तोड़ा दम, एक्टिव केस की संख्या 72 हजार के पार

Ads

9966 new corona patients found today in Madhya Pradesh

  •  
  • Publish Date - January 26, 2022 / 08:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

भोपालः 9966 new corona patients मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के ग्राफ में तेजी से इजाफा हो रहा है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। मध्यप्रदेश में आज आज 9966 कोरोना मरीज मिले है। दूसरी ओर विभिन्न अस्पतालों और होमआइसोलेशन से आज 8604 मरीज डिस्चार्ज किए गए है। प्रदेश में आज 08 मरीज की मौत हुई है।

Read more : एशिया कप हॉकी : सेमीफाइलन में हारा भारत, खिताब जीतने का सपना हुआ चकनाचूर 

9966 new corona patients स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 9 लाख 24 हजार 161 लोग कोरोना की जद में आए है। वहीं अब तक 8 लाख 41 हजार 346 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 72 हजार 224 हो गई है। राज्य में अब तक अब तक 10 हजार 591 संक्रमितों की मौत हुई है।

Read more : जिन्ना के नाम वाले टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश, तीन युवक हिरासत में लिए गये 

वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो प्रदेश में आज 12 हजार 512 लोगों को वैक्सीन लगी है।