मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी भोजशाला विवाद की सुनवाई
मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी भोजशाला विवाद की सुनवाई
इंदौर, 17 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के धार के भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर के विवाद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। एक याचिकाकर्ता के वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिवक्ता ने बताया कि इस मसले में अदालत की इंदौर पीठ में लंबित चार रिट याचिकाओं को जबलपुर स्थित प्रधान पीठ भेज दिया गया है।
याचिकाकर्ता संगठन ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के वकील विनय जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर के विवाद से जुड़ी चार रिट याचिकाओं को जबलपुर स्थित प्रधान पीठ भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर एक रिट अपील जबलपुर स्थित प्रधान पीठ में पहले से लंबित है।
जोशी ने बताया कि अब पांचों मुकदमों की सुनवाई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने होगी। उन्होंने बताया कि जबलपुर स्थित प्रधान पीठ में ये मुकदमे सुनवाई के लिए 18 फरवरी (बुधवार) को सूचीबद्ध हैं।
भाषा हर्ष रंजन
रंजन

Facebook


