Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, सबूत मिटाने वाले आरोपी शिलोम जेम्स ने किया बड़ा खुलासा
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, सबूत मिटाने वाले आरोपी शिलोम जेम्स ने बड़ा खुलासा किया है।

Indigo Flight Emergency Landing/ Image Credit: IBC24 File
- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़।
- सबूत मिटाने वाले आरोपी शिलोम जेम्स ने बड़ा खुलासा किया है।
- पुलिसकर्मी और वकील की संदिग्ध भूमिका आई सामने।
इंदौर: Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के बाद साक्ष्य नष्ट करने वाले आरोपी शिलोम जेम्स ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शिलोम ने बताया कि एक एसआई और एक वकील की सलाह पर उसने घटनास्थल से सामान चुराया और हटाया था। यह एसआई जोन 2 में थाने पर बड़े पद पर पदस्थ बताए जा रहे है। शिलांग एसआईटी अब इस पूरे मामले में एसआई और वकील की भूमिका की गहन जांच कर रही है। साथ ही सोनम के 5 लाख रुपये के कथित बंटवारे को लेकर भी पड़ताल जारी है।
SIT कर रही जांच
Raja Raghuvanshi Murder Case: एसआईटी इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि ये पैसे कहां से आए और किन-किन लोगों में बांटे गए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लोकेंद्र तोमर ने शिलोम पर दबाव बनाकर फ्लैट से सामान हटवाया था। इस पूरे मामले के बाद मेघालय प्रशासन ने भी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
मेघालय में पर्यटकों के लिए अनिवार्य किया गया ये नियम
Raja Raghuvanshi Murder Case: अब पूर्व खासी हिल्स क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को एक अधिकृत गाइड साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला मेघालय में बढ़ते सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। इसमें और भी कई प्रभावशाली चेहरों के नाम सामने आने की आशंका है। पुलिस अब इन सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: A new twist in the Raja Raghuvanshi murder case, accused Shilom James who destroyed evidence made a big revelation
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm