Gwalior News: 8वीं व 5वीं के कई छात्र फेल, कॉपी जांचने के दौरान शिक्षकों ने की ये बड़ी गलती, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Ads

Gwalior News: 8वीं व 5वीं के कई छात्र फेल, कॉपी जांचने के दौरान शिक्षकों ने की ये बड़ी गलती, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Gwalior News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर जिले में 56 शिक्षकों पर कार्रवाई होगी
  • कॉपी चेकिंग और री-टोटलिंग में गंभीर लापरवाही सामने आई
  • 4,000 से अधिक छात्रों ने री-टोटलिंग के लिए आवेदन किया

ग्वालियर: Gwalior News जिले के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां 56 शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, 5वीं व 8वीं की परीक्षाओं की कॉपियां जांचने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि कॉपी चेकिंग और री-टोटलिंग में हुई गलतियों की वजह कई छात्र फेल हो गए हैं। उसके बाद 4 हजार से अधिक छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा रीटोटलिंग के आवेदन किए।

Gwalior News ऐसे में जिला शिक्षा केंद्र ने मामले की जांच की और 56 शिक्षकों को दोषी पाया। अब इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई कॉपियों में नंबर जोड़ने में गड़बड़ी की गई, वहीं कुछ जगहों पर सही जवाब होने के बावजूद कम अंक दिए गए।

इन्हें भी पढ़े:-

कितने शिक्षकों पर कार्रवाई होगी?

कुल 56 शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

मामला किस परीक्षा से जुड़ा है?

यह मामला 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं से जुड़ा है।

छात्रों ने कितने आवेदन किए?

लगभग 4,000 से अधिक छात्रों ने री-टोटलिंग के लिए आवेदन किया।