MP Vidhan Sabha Chunav News : मतदान के समय बुजुर्ग महिला की मौत, मतदान केंद्र में मचा हड़कंप

MP Vidhan Sabha Chunav News : मतदान के समय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत के कारण मौके पर हड़कंप मच गया।

MP Vidhan Sabha Chunav News : मतदान के समय बुजुर्ग महिला की मौत, मतदान केंद्र में मचा हड़कंप

MP Vidhansabha Chunav 2023

Modified Date: November 17, 2023 / 03:23 pm IST
Published Date: November 17, 2023 3:22 pm IST

भोपाल : MP Vidhan Sabha Chunav News : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर को खुलेगा।

यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha Chunav 2023 : कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत, छतरपुर SP ने कही ये बात 

बुजुर्ग महिला की हुई मौत

MP Vidhan Sabha Chunav News :  इसी बीच आगर मालवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदान के समय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत के कारण मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय काशीबाई भेरूलाल मालवीय सुसनेर विधानसभा के ग्राम धरोला के मतदान केंद्र क्रमांक 165 पर मतदान करने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.