बड़ी खबर! ग्वालियर में एयर फोर्स का प्लेन क्रैश, विमान के हुए कई टुकड़े, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

पहाड़गढ़ के महादेव जंगलों में प्लेन क्रैश हुआ है, जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं, प्लेन में भीषण आग लगी हुई है।

बड़ी खबर! ग्वालियर में एयर फोर्स का प्लेन क्रैश, विमान के हुए कई टुकड़े, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
Modified Date: January 28, 2023 / 12:22 pm IST
Published Date: January 28, 2023 11:26 am IST

Air Force plane crash in Gwalior

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के मुरैना से एक बड़ी खबर समाने आ ही है, यहां पर पहाड़ गढ़ में एयर फोर्स का प्लेन क्रैश हो गया है। इस प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी, यह हादसा आज सुबह 10:00 बजे हुआ है। पहाड़गढ़ के ईश्वरादेव के जंगलों में प्लेन क्रैश हुआ है, जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं, प्लेन में भीषण आग लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।

एयर फोर्स के दो लड़ाकू विमान क्रैश हुए है। दोनों ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी, मुरैना कलेक्टर अंकित आस्थाना ने इस घटना की पुष्टि की है। मुरैना में मिराज और सुखोई विमान क्रैश हुए हैं।

यहां पर देखें वीडियो

read more: महिलाओं को लेकर की गई 22 साल पुरानी टिप्पणी से विवादों में फंसे एफआईए अध्यक्ष

प्लेन क्रेश पर CM शिवराज का ट्वीट भी सामने आया है, जिसमें उनहेांने लिखा है कि मुरैना के कोलारस के पास विमान दुर्घटना हुई है, सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर। स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव और राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1619220195859636229

read more: बहू पर डोली चचिया ससुर की नियत, विरोध करने पर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, जानकर कांप उठेगी रूह


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com